फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kiran Stabbed in the back of Anna : Ajay Maken

अन्ना की पीठ में किरण ने छुरा घोंपा: अजय माकन

Fri, 16 Jan 2015 11:57 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
kiran Stabbed in the back of Anna : Ajay Maken

भाजपा में किरण बेदी के शामिल होने से कांग्रेस को एक तीर से दो शिकार करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को एक सुर से कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है।

विज्ञापन


जिसे आप में जिसे तवज्जो नहीं मिली, वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी बनाई थी।
विज्ञापन


किरण बेदी ने कहा था कि केजरीवाल ने अन्ना की पीठ में छुरा घोंपा है। अब बेदी खुद भाजपा में शामिल हो गई हैं। अब मुझे यह कहने में कतई संकोच नहीं कि किरण बेदी ने भी अन्ना की पीठ में छुरा घोंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं है मोदी लहर

kiran Stabbed in the back of Anna : Ajay Maken

शुक्रवार को कांग्रेस के कैंपेन कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि किरण, शाजिया और जया प्रदा को भाजपा में लाने से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में मोदी की लहर नहीं है।

पार्टी में नेता की कमी है। उन्होंने कहा कि भाजपा, पूर्व पुलिस अधिकारी को लाकर सीएम बनाना चाह रही है। जब भाजपा को अपनी पार्टी के विधायकों पर भरोसा नहीं है तो फिर जनता उन पर भरोसा क्यों करे ? यूपीए सरकार में मंत्री रहे अजय माकन ने कांग्रेस को अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का असली सिपाही बताया।

उन्होंने कहा है कि केजरीवाल के आरएसएस से पुराने लिंक रहे हैं। वह विवेकानंद फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े रहे हैं। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि विधानसभा में किसी पार्टी को अगर बहुमत नहीं मिला तो भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे को समर्थन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed