फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi share video against aam admi party

नूपुर शर्मा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, निशाने पर 'आप'

Sat, 07 Feb 2015 08:10 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
 Kiran bedi share video against aam admi party

नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नुपुर शर्मा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह पर भी नुपुर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नुपुर के मुताबिक संजय सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाया है।

विज्ञापन


नुपुर तीखे अंदाज में आप के ऑफिस भी पहुंच गईं। नुपुर ने कहा कि वोट डालकर इंडिया गेट जाने के रास्ते में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ छेड़छाड़ की और अब आप के प्रवक्ता की इस हरकत पर हैरान है। 'आप' गुंड़ा पार्टी बन गई है।
विज्ञापन


नुपुर शर्मा से कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुईं शाजिया इल्मी ने भी लगाया जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ही नेताओं ने चुनाव आयोग या पुलिस मे अभी तक इस मामले की शिकयत नहीं की है। इस दौरान सुबह से भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने भी आप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और आम आदमी पार्टी पर लोगों को धमकाने का आरोप लगा रही हैं।

हालांकि इन आरोपों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के झूठे आरोप लगाती रही है और आगे भी लगाती रहेगी।

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता समर्पण कर चुके हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वह चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में मुकाबला पूरी तरह एक तरफा हो चुका है।

किरण बेदी ने दिखाया विवादास्पद वीडियो

 Kiran bedi share video against aam admi party

मतदान के दिन अचानक एक्‍शन में आई किरण बेदी आज लगातार मीडिया को ऐसे लोगों की बातें और वीडियो दिखा रही हैं जिनपर आम आदमी पार्टी दबाव डाल रही है।

वोट देने के बाद वह कृष्‍णा नगर पहुंची और यहां ऐसे लोगों को दिखाया जो कह रहे हैं कि उनकी झोपड़ियों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है।

इसके बाद उन्होंने एक वीडियो रिकार्डिंग दिखाई जिसमें उन्होंने झुग्गी की एक महिला को दिखाया है जो यह आरोप लगा रही है कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उसके पक्ष में वोट डालने की धमकी दी है।

किसी ने नहीं की शिकायत

 Kiran bedi share video against aam admi party

हालांकि धमकी की औपचारिक शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। किरण बेदी इस बारे में कह रही हैं कि वह इस क्लिप को पार्टी को दिखाएंगी और फिर एक्‍शन लेंगी।

इस दौरान हाइपर एक्टिव किरण बेदी दौड़ती हुई भी दिखाई दीं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कहा कि वह दौड़ कर दिखाना चाहती हैं कि बीजेपी दिल्ली में कितनी तेजी से आगे निकल चुकी हैं।

किरण बेदी के इस वीडियो क्लिप पर सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि अगर मामला इतना ही गंभीर है तो अभी तक इसकी शिकायत चुनाव आयोग से क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed