फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kiran bedi is behaving like dictator

‘केंद्र के इशारे पर तानाशाही कर रहीं किरण बेदी’

Sun, 07 Aug 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Aug 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
kiran bedi is behaving like dictator
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जन लोकपाल आंदोलन में अरविंद केजरीवाल की सहयोगी रहीं व पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पर हमला बोला है। आप का आरोप है कि दिल्ली के उपराज्यपाल की तरह पुदुचेरी की उपराज्यपाल भी चुनी हुई सरकार को परेशान कर रही हैं।

विज्ञापन


केंद्र के इशारे पर किरण बेदी तानाशाही कर रही हैं। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र का खुलेआम मजाक बनाते हुए संघीय ढांचे को तहस-नहस कर रही है।
विज्ञापन


पहले अरुणाचल प्रदेश फिर उत्तराखंड में केंद्र सरकार ने ऐसा किया था। वहीं, दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है। अब इसी तर्ज पर पुदुचेरी में भी ऐसा हो रहा है। किरण वेदी ऐसे सारे फैसले कर रही हैं, जो एक चुने हुए मुख्यमंत्री का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की जनता से नकारी गई किरण बेदी को मोदी सरकार पुदुचेरी में हिटलरशाही चलाने के लिए उपराज्यपाल बना दिया। बेदी वहां अपने पुलिसिया डंडे से चुनी हुई सरकार को दरकिनार करके सीधा अधिकारियों को निर्देश दे रही हैं।

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी मोदी सरकार की असंवैधानिक कोशिश की निंदा करती है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि वह इस दिशा में संसद में बहस कराए।

वहीं ,पंजाब में सुच्चा सिंह के विवाद पर संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के आप संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के साथ उनकी कोई नाराजगी नहीं है। आप एक लोकतांत्रिक पार्टी है।


इसमें सभी को अपनी बात रखने का हक है। मेरे और सुच्चा सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है। उनसे मेरी बात भी हुई है। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से किसी वक्त बात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed