फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi invoking obama's name in delhi electoral rally

क्या ओबामा के भारत आने की असल वजह ये है!

Tue, 27 Jan 2015 08:52 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
Kiran bedi invoking obama's name in delhi electoral rally

किरण बेदी ने बुधवार को अपने भाषण के दौरान कहा कि, 'आज बराक ओबामा भारत आए हैं और सारा देश उनके आने से रोमांचित व खुश है। ओबामा यूं ही भारत नहीं चले आए। मोदी जी ने इसके लिए बहुत कुछ किया है।'

विज्ञापन


चुनावी रैली में इस तरह के वक्तव्य से बेदी ने ये दिखाने की कोशिश की है कि ओबामा का भारत दौरा मोदी के प्रयास से संभव हुआ है न कि दोनों देशों के बीच बढ़ते आपसी, व्यापारिक व सामरिक संबंधों की वजह से।
विज्ञापन


सूत्रों का मानना है कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में बराक ओबामा की यात्रा चुनाव में गलत फायदा उठाने के लिए शिकायत भी दर्ज करा सकती है। मालूम हो कि दिल्ली में आचार संहिता लागू है, जिसके तहत वोटरों को रिझाने के लिए किसी भी नीति और घोषणा का सहारा नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी एक पोस्टर के माध्यम से ओबामा के भारत दौरे का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव के लिए किया जा चुका है। बेदी के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों की आलोचनाएं आनी शुरू हो गई हैं।

रणनी‌ति के तहत आए ओबामा!

Kiran bedi invoking obama's name in delhi electoral rally

दुनिया के सबसे ताकतवर देश का मुखिया हमारे देश में आता है तो उसे पार्टी पॉलिटिक्स के लिए कैसे इस्तेमाल करना है, ये बात हमारी राजनीतिक पार्टियां बखूबी जानती हैं।

किसी दूसरे देश का नेता यदि राजनीतिक दौरे पर आता है तो माना जाता है कि उससे दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे लेकिन किसी राज्य के चुनाव के कारण या किसी खास के असर में पड़कर वह देश में आया हो यह तो बहुत मुश्किल है।

हालांकि दिल्ली में आज बीजेपी की एक चुनावी रैली में कुछ ऐसा ही हुआ, जिसमें पार्टी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को पीएम मोदी व बीजेपी की उपलब्धि बताने की कोशिश की।

'...ता‌कि चुनाव में हो सके फायदा'

Kiran bedi invoking obama's name in delhi electoral rally

किरण बेदी के भाषण पर नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया का कहना है कि सभी जानते हैं कि इस वक्त बराक ओबामा को क्यों बुलाया गया था ताकि चुनाव में उसका फायदा उठाया जा सके। वहीं बरखा सिंह ने कहा है कि ओबामा हमारे देश के लिए आए थे न कि किसी एक पार्टी के लिए।

ओबामा की यात्रा को दिल्ली से जोड़कर देखे जाने का विरोध जताते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि ओबामा के दौरे को दिल्ली चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। दोनों में कोई मेल नहीं है।

किरण बेदी के बयान पर 'आप' हुई हमलावर

Kiran bedi invoking obama's name in delhi electoral rally

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी पर हमला किया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के जरिए चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

आप का कहना है कि दिल्ली चुनाव दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। भाजपा केद पास कोई मुद्दा नहीं है। लिहाजा लोगों को ध्यान भ्रमित करने की कोशिश हो रही है। आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से अगंभीर है। किरण बेदी का बयान भी इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

यादव के मुताबिक, बेदी कह रही है कि अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस का न्योता नहीं मिला तो उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। इस तरह के बयान से हमारे राष्ट्रीय पर्व का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

ओबामा के भाषण पर नहीं मिलेंगे वोट

Kiran bedi invoking obama's name in delhi electoral rally

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर चुनाव प्रचार में इस्तेमाल करने पर अशीष खेतान ने कहा कि दिल्ली की जनता ओबामा की तस्वीर और उनके भाषण पर वोट नहीं देगी।

इसकी जगह वह सुनना चाहती है कि भाजपा बिजली-पानी सस्ती कैसे करेगी। भ्रष्टाचार कैसे दूर होगा। महंगाई से कैसे छुटकारा मिलेगा। आप ने सभी मसलों पर ब्लू प्रिंट तैयार किया है। चुनाव के दौरान इस पर बहस भी हो रही है। सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा।

बेदी के नोटिस पर बोले योगेंद यादव
भाजपा भी अजीब दौर से गुजर रही है। किरण बेदी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा नेता कहते थे कि अब लगाओ बेदी का चेहारा। करो प्रचार। अब जब लगा लिया, तब भी दिक्कत हो रही है। कानूनी नोटिस मिलने दीजिए, हम भी नोटिस का कानूनी जवाब दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed