फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran Bedi gets emotional during her rally in Krishna Nagar

पढ़िए, रैली में क्यों रो पड़ीं किरण बेदी

Wed, 04 Feb 2015 03:52 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi gets emotional during her rally in Krishna Nagar

किरण बेदी अपने चुनावी क्षेत्र कृष्णानगर में रैली के दौरान जनता का प्यार और समर्थन देखकर इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखें छलक आईं। उनका कहना था कि वह जनता का प्यार देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं।

विज्ञापन


किरण बेदी जब से कृष्णानगर क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार बनी हैं वह हर दिन अपने चुनावी क्षेत्र में रैलियां करती हैं। बुधवार सुबह जब वह कृष्णानगर में रैली कर रही थीं तो उनके पीछे समर्थकों का भारी हुजूम चल रहा था।
विज्ञापन


बेदी ने बताया कि अपने संग चल रही भीड़ का प्यार उनके दिल को छू गया और वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और रो पड़ीं। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि उनके पास लोगों के प्यार का धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को बताया नकारात्मक व्यक्त‌ि

Kiran Bedi gets emotional during her rally in Krishna Nagar

इसी रैली के दौरान आज सुबह किरण बेदी ने आप के चंदे के विवाद के बारे में बोलते हुए कहा था कि केजरीवाल एक नकारात्मक व्यक्ति हैं जो हर हाल में मीडिया में बने रहना चाहते हैं।

बता दें ‌कि किरण बेदी को राजनीति में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। करीब 20 दिन पहले ही वह भाजपा में शामिल हुई हैं और उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

उनके सीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद से ही पार्टी में उनके खिलाफ बगावत की आवाज उठ रही है। इसके बाद से ही आए सभी ओपिनियन पोल में भी भाजपा आम आदमी पार्टी से पिछड़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed