{"_id":"7e07e0ae5c576c8c2f70ba9677ad2639","slug":"kingfisher-pilot-would-get-52-lacks-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर की महिला पायलट को देना होगा 52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंगफिशर की महिला पायलट को देना होगा 52 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Apr 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने किंगफिशर एयरलाइंस की महिला पायलट को 21 माह के बकाये करीब 52 लाख रुपये वेतन देने का निर्देश दिया है। एयरलाइंस के बंद होने के बाद से ही पायलट को वेतन नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने महिला पायलट की याचिका स्वीकार करते हुए एयरलाइंस को उसे 52 लाख 61 हजार 450 रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि पेश साक्ष्यों से स्पष्ट है कि पायलट व कंपनी के बीच अनुबंध था और याची याचिका दायर करने से अब तक ब्याज की भी पाने की हकदार है।
याची बतौर पायलट 2007 में किंगफिशर में शामिल हुई और उसका वेतन 2.24 लाख तय हुआ था। अगस्त 2012 से अप्रैल 2014 के बीच उसे किसी भी राशि का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन