{"_id":"31ecb458ebe3e2aff173b7f0c3e84fa8","slug":"kingfisher-capton-took-airlines-to-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर एयरलाइंस पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंगफिशर एयरलाइंस पर मुकदमा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Apr 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को वेतन नहीं देने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन
एयरलाइंस के कैप्टन ने 31 लाख के बकाया वेतन को लेकर याचिका दायर की है। कैप्टन संजीव कुमार आहुजा ने अक्तूबर 2012 से बंद पड़ी एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि कंपनी पर उसका पांच महीने का वेतन ब्याज सहित करीब 31 लाख रुपये बकाया है।
आहूजा के अधिवक्ता एमके घोष ने कहा कि उनके मुवक्किल ने 9 अक्तूबर, 2008 को कंपनी में नौकरी शुरू की थी। उसका वेतन 4.3 लाख प्रति माह तय हुआ जबकि अन्य भत्ते अलग से मिलने थे। उसकी ड्यूटी एयरबस 320 में लगाई गई। आहूजा ने एक फरवरी 2012 को कंपनी से त्यागपत्र दे दिया था जिसे स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नर्सरी एडमिशन के लिए बस 5 दिन
उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार करने के बाद कंपनी ने आहूजा को नोटिस जारी कर बताया कि नौकरी छोड़ने के लिए उसे छह माह पहले नोटिस देना चाहिए था। उसकी ड्यूटी 31 जुलाई 2012 तक की है।
विज्ञापन
इस पर संजीव ने जुलाई तक ड्यूटी की। कंपनी ने उसे अनापत्ति पत्र भी जारी कर दिया, लेकिन मार्च 2012 से जुलाई 2012 तक का वेतन नहीं दिया। याची ने कहा कि वह वित्तीय परेशानी से गुजर रहा है और पूरा जमा पैसा परिवार पर खर्च कर दिया है।