फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Killing female shoppekeeper on demand cigarette money.

सिगरेट के पैसे मांगे, तो मार दी गोली

Sat, 06 Dec 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 06 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
Killing female shoppekeeper on demand cigarette money.

रेलवे रोड पर शुक्रवार को दिनदहाडे़ बाइक सवार दो बदमाशों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर बुजुर्ग महिला दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दादरी कोतवाली के बील अकबरपुर गांव की रहने वाली मिश्रो देवी (60) के पति की मौत हो चुकी है। फिलहाल वह अपने बेटे के साथ तुलसी बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। वहीं पर वो परचून की दुकान चलाती थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को मिश्रो देवी दुकान पर बैठी हुई थी। उस समय पड़ोस में रहने वाली शोभा देवी वहां से घरेलू सामान खरीद रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आकर रुके और महिला दुकानदार से सिगरेट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रो देवी के सिगरेट के पैसे मांगने पर दोनों ने तमंचे से दो फायर कर दिए। गोली महिला की कनपटी पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश कठहैड़ा गांव की ओर हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।


वृद्धा की पुत्रवधु कुसुम ने बाहर का हाल देखकर शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने टीम बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed