फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   killing fellow  drunk security guard killed fellow and burnt Dead body 

शराब के नशे में साथी सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव जलाया

Sun, 14 Jun 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 05:11 AM IST
सार

  • बेसमेंट से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
  • शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में दिया वारदात को अंजाम
  • आरोपी गार्ड गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
killing fellow  drunk security guard killed fellow and burnt Dead body 
demo pic

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में शराब के नशे में धुत एक सिक्योरिटी गार्ड ने साथी गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जला दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार नहीं हुआ।  

विज्ञापन


बिल्डिंग के बेसमेंट से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या करने की बात कबूल ली है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी इमरत सिंह (56) के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव बेसमेंट से अधजली हालत में बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त गांव खजूरिया, मैनपुरी, यूपी निवासी सरनाम सिंह (56) के रूप में हुई है। सरनाम सिंह इलाके में ही एक अन्य बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय उनकी टीम को एक बिल्डिंग से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। सीआर पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्किंग में गार्ड इमरत सिंह मिला। इमरत ने बताया कि उसने जानकार सिक्योरिटी गार्ड सरनाम सिंह की हत्या कर दी।  


दरअसल दोनों सुबह करीब 11 बजे साथ में बैठकर शराब पी रही थे। इसी दौरान सरनाम और इमरत में झगड़ा हो गया। आरोपी ने किसी भारी वस्तु से वार कर सरनाम की हत्या कर दी। बाद में शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। बाद में जब उसे होश आया तो वह भागा नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed