फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Killer women run from hospital with baby in Bulandshahr

बुलंदशहर: नवजात बच्ची संग अस्पताल से भागी हत्यारोपी महिला बंदी

Thu, 25 Oct 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 25 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Killer women run from hospital with baby in Bulandshahr
demo pic

जिला महिला अस्पताल में छह दिन पहले ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म देने वाली महिला बंदी बुधवार देर रात बंदी रक्षकों को चकमा देकर बच्ची संग फरार हो गई। जिला कारागार की सर्च टीम ने आरोपी महिला बंदी को बृहस्पतिवार दोपहर को अलीगढ़ स्थित उसकी रिश्तेदारी से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक की शिकायत पर नगर पुलिस ने महिला बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही महिला की सुरक्षा में लगे महिला समेत दो बंदीरक्षकों को जेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा के एक युवक की हत्या के मामले में अफसाना निवासी गांव लोहरका थाना औरंगाबाद बीते 5 सितंबर से बंद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 19 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा के बाद उसे जिला महिला अस्पताल में दो बंदीरक्षकों की निगरानी में भर्ती कराया गया था। उसी दिन देर शाम अफसाना ने ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म दिया था। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंदीरक्षकों के सोने के बाद आरोपी महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर जिला अस्पताल से फरार हो गई।

जेल अधीक्षक के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह जेलर राजेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, बंदी रक्षक दुर्र्गेश तिवारी, रनवीर नागर व राजेश श्रीवास्तव की टीम ने महिला बंदी को अलीगढ़ से बरामद कर लिया। बंदीरक्षक मिथिलेश और नरेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed