फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   killed the innocent son who born After many years of marriage

पिता के पास नहीं थे मासूम बच्चे को दूध पिलाने के लिए पैसे, जिद की तो गला घोटकर मार डाला

Sun, 24 Feb 2019 06:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Feb 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
killed the innocent son who born After many years of marriage
सांकेतिक

शादी के कई साल बाद भी औलाद नहीं होने पर धर्मस्थलों पर जाकर जिसके लिए मन्नत मांगी थी, उसी मासूम बेटे को गला घोंट कर मार दिया। घटना विजय विहार इलाके में शुक्रवार रात की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने 6 साल के इकलौते बेटे की हत्या करने के बाद मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दो साल पहले कैंसर से पत्नी की मौत और तीन महीने से बेरोजगार होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्चे की शिनाख्त पुनीत (6) के रूप में हुई है। वह अपने पिता विनोद (46) के साथ बुधविहार फेस एक के ए ब्लॉक में किराए के मकान में रहता था। पुनीत घर के पास ही सरकारी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ता था। विनोद मूलत: पंजाब का रहने वाला,  लेकिन कई साल पहले उसका पूरा परिवार दिल्ली आ गया था। उसके रिश्तेदार शाहदरा इलाके में रहते हैं।  शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विनोद ने अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में पहुंची, जहां बेड पर बच्चे का शव पड़ा था। विनोद वहीं खड़ा था।  

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि विनोद पटेल नगर स्थित डेरी प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां सेल्समैन की नौकरी करता था। उसे 11 हजार रुपये मिलते थे। तीन-चार माह पहले कंपनी बंद हो गई। इसके बाद से वह बेरोजगार था। उसने बताया कि उसकी पत्नी की वर्ष 2017 में कैंसर से मौत हो गई। पत्नी के इलाज में काफी रुपये खर्च हुए थे। उसके बाद भी वह काम पर जाने के दौरान अपने बेटे को क्रैच में छोड़ जाता था। नौकरी जाने के बाद से वह आर्थिक रूप से तंग था। 

शादी के कई साल बाद हुआ था पुनीत
पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की। पता चला कि विनोद की शादी वर्ष 1997 में हुई थी। कई साल तक कोई औलाद नहीं होने की वजह से दंपति तनाव में थे। बच्चे के लिए पति-पत्नी ने वैष्णो देवी जाकर मन्नत मांगी। इतना ही नहीं स्वर्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जाकर दुआएं मांगी। छह साल पहले उनके घर किलकारी गूंजी। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं रही।

पत्नी की तबियत बिगड़ने लगी। जांच करवाने पर पता चला कि उसे कैंसर है। इससे विनोद पूरी तरह से टूट गया। उसने पत्नी के इलाज में अपनी सारी जमापूंजी खर्च कर दी, लेकिन वह बच नहीं पाई। बेटे की हत्या के बाद उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। उसने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह अपने बेटे का पालन पोषण नहीं कर पा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed