{"_id":"3d13d9a7d4f6bc98c281542fee123a03","slug":"killed-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई, मौत
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Apr 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने बहन-बहनोई के उत्पीड़न से तंग आकर मंगलवार को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। उद्योग विहार थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर बहन-बहनोई सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में रहने वाले राजेश (42) ने मंगलवार की दोपहर को सेक्टर-18 में आईडीपील के पास खाली प्लॉट में पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
उसे गंभीर अवस्था में उद्योग विहार पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उद्योग विहार थाना पुलिस के अनुसार राजेश का पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी मीनू ने बयान दिया कि उसके सास-ससुर ने घर बेचने के साथ ही सेवानिवृत्त होने के दौरान मिले पैसे को अपनी बेटी सीमा को दे दिया है। सीमा अपने पति अभिनव शेखर व मां के साथ जयपुर में रहती है। राजेश एक सप्ताह पहले उनके पास पैसे के लिए गया था।
वहां पर उसके बहन-बहनोई और उनके सास व ससुर ने उसका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया। जयपुर से आने के बाद से वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने पत्नी के बयान पर राजेश के बहन-बहनोई और बहन के सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।