फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kilkari scheme beneficiaries exceed 2.5 lakh

Delhi NCR News: किलकारी योजना का लाभ लेने वाले ढाई लाख के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-वॉयस मैसेज के जरिए गर्भावस्था से लेकर नवजात के जन्म बाद तक स्वास्थ्य को लेकर किया जाता है जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में किलकारी योजना का लाभ लेने वालों की तादाद अच्छी खासी देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को उनके चौथे महीने से लेकर बच्चे के एक वर्ष के होने तक प्रसवपूर्व जांच, पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण जैसे विभिन्न विषयों को लेकर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वॉयस मैसेज भेजा जाता है। जिससे गर्भावस्था के दौरान खुद की देखरेख और प्रसव के बाद नवजात शिशु का अच्छे से पालन-पोषण कर सकें। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 तक इस योजना के लिए 281634 लाभाथियों ने पंजीकरण किया। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 149296 लाभार्थियों ने श्रोता सेवा पूरी की। वर्ष 2025-26 को लेकर अभी आंकड़े जारी नहीं किए गए है।


तीन लाख से अधिक बच्चों का हुआ टीकाकरण

एक वर्ष तक की आयु के सभी पात्र बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ। वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 302962 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। अक्टूबर 2025 तक एचएमआईएस के आंकड़ों के अनुसार एमसीवी-1 और एमसीवी-2 का टीकाकरण कवरेज 100 और 90 फीसदी रही।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed