फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kids are driving without lisence in delhi ncr

यातायात नियम ताक पर रख फर्राटा भर रहे बच्चे, हो रहे हादसों का शिकार

Fri, 27 Oct 2017 06:05 PM IST
अमित भाटिया/अमर उजाला, फरीदाबाद
अमित भाटिया/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 27 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
kids are driving without lisence in delhi ncr
यातायात नियमों को रौंद कर सड़कों पर फर्राटा भरते बच्चों के साथ होने वाले हादसों के लिए काफी हद तक उनके अभिभावक जिम्मेदार हैं, जो बच्चों के खेलने कूदने की उम्र में उनके हाथों में कार का स्टेरिंग या बाइक का हैंडल पकड़वा देते हैं।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर बुधवार रात को हुए सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत इसी ओर इशारा कर रही है। पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद कोई सुधरने और इस तरह के हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते बच्चों को कभी भी देखा जा सकता है। आलम यह होता है कि बच्चों ने हेलमेट नहीं पहन रखा होता है और दो से तीन किशोर बाइक पर सवार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस नियमित रूप से स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाती है। हर साल यातायात नियमों पर आधारित प्रतियोगिता करवाई जाती है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।  
 
इस तरह के हादसों को रोकने के लिए अभिभावकों के साथ स्कूलों को भी कड़े कदम उठाने की जरूरत है। स्कूलों में एक बच्चा स्कूटी या बाइक लाता है तो उसे देखा देखी दूसरे बच्चे भी लाने लगते हैं। पहले तो अभिभावकों को ही चाहिए कि वे बच्चों को बाइक या स्कूटी न दें। फिर स्कूल प्रबंधन भी इसमें सख्ती बरते और जो बच्चा वाहन लेकर स्कूल आता है तो उसे चेतावनी दें, अभिभावकों को बुलवाकर समझाएं तो वे जरूर मानेंगे। बच्चों पर उनके अध्यापकों की कही बातों पर गहरा असर पड़ता है और वे उसे मानते भी हैं।- एसके शर्मा, उपाध्यक्ष, रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन  


पुलिस लोगों को समझाने के साथ सख्ती भी करती है। मगर कोई सुधरने को तैयार नहीं है। हम किसी को कितना भी पढ़ा लें, अगर कोई सीखने को या सुधरने को ही तैयार नहीं है तो उसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके अभिभावकों का भी चालान किया जाता है कि उन्होंने बिना लाइसेंस बच्चे को वाहन क्यों थमाया। इसके बावजूद वे गलती मानने की बजाय और बच्चों को सुधारने की बजाय तरह-तरह के बहाने बनाते हैं।- विरेंद्र विज, डीसीपी ट्रैफिक  

जनवरी से सितंबर 2016 में हुए चालान का ब्यौरा
नाबालिग वाहन चालक : 866
अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए देना : 756
बिना हेलमेट वाहन चलाना : 95260
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी : 8938
दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के पिछली सवारी : 47888
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना : 3369
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed