फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidnapping of teenager from Warden custody in ghaziabad

वार्डन की कस्टडी से किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण, गोविंदपुरम में हुई वारदात

Sun, 20 Jan 2019 06:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of teenager from Warden custody in ghaziabad
अपहरण - फोटो : फाइल फोटो

गोविंदपुरम में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने बालिका गृह की वार्डन के साथ जा रही किशोरी का अपहरण कर लिया। वार्डन ने विरोध किया तो युवक उसे धक्का देकर भाग गए। आरोपी ने छह माह पहले किशोरी से जबरन शादी भी की थी। 

विज्ञापन


आशा निकेतन बालिका गृह की वार्डन रीना शुक्रवार शाम करीब चार बजे टेंपो से एक किशोरी को गोविंदपुरम सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के कार्यालय लेकर जा रही थीं। सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के सामने किशोरी के बयान दर्ज होने थे। करीब शाम पांच बजे जैसे ही टेंपो गोविंदपुरम सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो चार युवकों ने कार टेंपो के आगे लगा दी और किशोरी को जबरन कार में बैठा लिया। वार्डन ने विरोध किया तो उन्हें धक्का दे देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वार्डन की तहरीर पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने चिपियाना बुजुर्ग निवासी विकास उर्फ मोनू व तीन अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि करीब छह माह पहले विकास ने किशोरी से जबरन शादी की थी। किशोरी के पिता ने कोर्ट में शिकायत दी थी। कोर्ट ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed