फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnaped from mandawali and gangrape in gaziabaad

पति और देवर ने किया गैंगरेप, पत्नी ने दिया साथ

Wed, 26 Aug 2015 10:54 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
kidnaped from mandawali and gangrape in gaziabaad

मंडावली से 32 साल की महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की एक परिचित नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे गाजियाबाद ले गई। वहां नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ आरोपी महिला के पति व देवर ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन


बाद में उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। किसी तरह महिला वहां से भागी। दिल्ली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (32)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। सपना की एक महिला से पहचान थी। महिला उसे नौकरी दिलाने की बात कहकर सराय काले खां ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता भागकर पहुंच गई बदायूं

kidnaped from mandawali and gangrape in gaziabaad

आरोप है कि यहां पर महिला का पति और देवर भी मौजूद थे। तीनों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। बाद में गाजियाबाद के वसुंधरा ले जाया गया। वहां महिला के पति व देवर ने उसके साथ गैंगरेप किया।


महिला को वहां बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच आरोपियों ने उसे बेचने की कोशिश की तो वह वहां से फरार हो गई। सपना भागकर बदायूं पहुंची। वहां उसने एक राहगीर की मदद से बदायूं पुलिस से शिकायत की।

लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। पीड़िता ने दिल्ली अपने पति को फोन किया। बाद में छह अगस्त को दिल्ली पहुंचकर पीड़िता ने मंडावली थाने में मामले की शिकायत दी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक 22 अगस्त को आरोपी महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed