खौलती कड़ाही में गिरे मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में मंगलवार शाम ई-रिक्शे से टक्कर लगने के बाद मां की गोद से उछलकर ढाई वर्षीय बच्चा सड़क किनारे हलवाई की कड़ाही में जा गिरा।
कड़ाही में खौलती चाशनी से बेटे को निकालने में महिला के दोनों हाथ झुलस गए। स्थानीय लोगों ने मां-बेटे को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मां की गोद में था मासूम देव
मूल रूप से गांव बलराऊ, खुर्जा (यूपी) निवासी संजय (33) त्रिलोकपुरी में रहता है। उसकी इलाके में ही साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार शाम उसकी पत्नी पिंकी (24) ढाई साल के बेटे देव को लेकर दूध लेने जा रही थी।
इस दौरान पीछे से आ रहे ई-रिक्शे ने पिंकी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिंकी की गोद से देव उछलकर सड़क किनारे बैठे हलवाई की कड़ाही में जा गिरा।
बच्चे को बचाने के लिए पिंकी ने गर्म कढ़ाई में हाथ डाल दिए, जिससे वह भी झुलस गई। यह देखकर आसपास के लोग दुकान की ओर दौड़ पड़े।
आनन फानन में स्कूटर पर बैठाकर मां बेटे को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के बाद चालक ई-रिक्शे को छोड़कर भाग निकला।