{"_id":"6ad38d3f722db333ec076030","slug":"khurda-road-delhi-and-mumbai-ayodhya-special-trains-will-run-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-159632-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खुर्दा रोड-दिल्ली और मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खुर्दा रोड-दिल्ली और मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विज्ञापन
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें खुर्दा रोड जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट के बीच ट्रेनें संचालित होंगी। इनके चलने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
ट्रेन संख्या 08407 खुर्दा रोड जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 21 और 25 अक्तूबर को रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08408 आनंद विहार से 23 और 27 अक्तूबर को चलेगी। खुर्दा रोड से ट्रेन दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह रात 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। इसका ठहराव भुवनेश्वर, कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली, मिदनापुर, आद्रा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के 12-12 फेरे
ट्रेन संख्या 01045/01046 लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के बीच अमृत भारत रेक से चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन 19 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रवाना होगी। अयोध्या से वापसी में 20 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालन होगा। दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे निर्धारित हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन सुबह 7:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। इससे त्योहारों में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।