{"_id":"5a6e41cf4f1c1bca798b6759","slug":"khelo-india-school-games-to-be-inaugurated-from-january-31-union-minister-rajvardhan-singh-taught","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जनवरी से होगा ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ का आगाज, केंद्रीय मंत्री ने सिखाए गुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जनवरी से होगा ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ का आगाज, केंद्रीय मंत्री ने सिखाए गुर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Jan 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी नई दिल्ली में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का 31 जनवरी से आगाज होने जा रहा है। खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के मकसद से पहली बार राष्ट्र स्तरीय अंडर-17 स्कूल गेम्स का आयोजन होगा। गेम्स के प्रति देश का रुझान बढ़ाने के लिए रविवार को क्नॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में देशभक्ति गीतों से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
सेंट्रल पार्क में देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों को केंद्रीय मंत्री ने सिखाए गुर
इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रतियोगी बालकों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि भारत में यह पहला मौका है जब 17 साल से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिए एक राष्ट्रीय मंच तैयार किया गया है, जहां से खेलों का सीधा प्रसारण भी होगा। उन्होंने कहा कि यह वो वक्त नहीं है जब माता-पिता बच्चों को बोलते थे कि पढ़ाई कर लो, खेलों पर कम ध्यान दो। यह वो वक्त है जिसमें खेलों के जरिये बच्चे देश का भविष्य बदलने की ताकत रखते हैं।
विज्ञापन
खेलों से देश का भविष्य बदलने की ताकत रखते हैं बच्चे : राज्यवर्धन सिंह
किन्हीं कारणों से कुछ बच्चे जो खेलों में भाग नहीं ले पाते इन गेम्स में उन्हें भी मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज खेलों का परिदृश्य इतना व्यापक हो गया है कि लोग कहते हैं पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब। स्कूल गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक दिल्ली के विभिन्न खेल परिसरों में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के किशोर और किशोरी हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन
यहां दिखेगा भारत की प्रतिभा का जलवा
1. 6 से 8 फरवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कॉम्पलेक्स में आर्चरी
2. 31 जनवरी से 3 फरवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कॉम्पलेक्स में एथलेटिक्स
3. 5 से 8 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (मैन हॉल) में बैडमिंटन
4. 5 से 8 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (केडी जादव मेन हॉल) में बास्केटबॉल
5. 3 से 8 फरवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (बॉक्सिंग हॉल) में बॉक्सिंग
6. 31 जनवरी से 8 फरवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कॉम्पलेक्स में फुटबॉल
7. 6 से 8 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (जिमनास्टिक हॉल) जिमनास्टिक
8. 1 से 8 फरवरी तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी
9. 5 से 8 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (केडी जादव वार्मअप हॉल) में जूडो
10. 31 जनवरी से 4 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (केडी जादव वार्मअप हॉल) में कबड्डी
11. 4 से 8 फरवरी तक जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खो-खो
12. 1 से 4 फरवरी डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग
13. 1 से 4 फरवरी तक डॉ एसपीएम स्वीमिंग कॉम्पलेक्स में स्वीमिंग
14. 1 से 5 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (मेन हॉल) वॉलीबॉल
15. 5 से 8 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग
16. 31 जनवरी से 4 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स (केडी जादव मेन हॉल) में कुश्ती