फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   khattar confusion on the star campaigner.

हरियाणा के CM खट्टर होंगे दिल्ली BJP के स्टार प्रचारक!

Mon, 01 Dec 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Dec 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
khattar confusion on the star campaigner.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को स्टार प्रचारक के तौर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारने की रणनीति पर प्रदेश भाजपा असमंजस में है। पार्टी ने खट्टर से दिल्ली की पानी की समस्या को खत्म करने का ऐलान कराकर उन्हें बतौर स्टार प्रचारक के रूप में भुनाने की तैयारी की थी। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया था। लेकिन इस रणनीति पर उस समय पानी फिरता दिखाई दिया जब खट्टर पानी देने के मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाए।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट को दिल्ली में 8-10 दिनों के लिए प्रचार में उतारने की योजना थी। दिल्ली के पंजाबी बहुल विधानसभा क्षेत्र में खट्टर से धुआंधार प्रचार कराने की तैयारी कर ली गई थी। पार्टी यह मान कर चल रही थी कि खट्टर चूंकि दिल्ली में प्रचारक रह चुके हैं, लिहाजा संघ से भी तालमेल ठीक रहेगा। साथ ही मतदाताओं को यह बताया जा सकेगा कि आने वाले समय में दिल्ली में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन इस रणनीति पर पानी फिरता देख दिल्ली भाजपा अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा को पानी के मुद्दे पर कुछ ऐसा बयान देना चाहिए था जिससे दिल्ली की जनता को लगता कि पानी की समस्य अब तो खत्म हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब पार्टी की नजर सोमवार को खट्टर के साथ केंद्रीय शहरी मंत्री, परिवहन मंत्री समेत अन्य मंत्रालय की बैठक पर टिकी है। खट्टर, हरियाणा के प्रभारी प्रो. जगदीश मुखी के साथ डिनर पर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed