फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khalistani slogans found written on two metro stations in Delhi terrorist Pannu took responsibility

दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की साजिश: मेट्रो स्टेशनों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

Sun, 12 May 2024 08:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 May 2024 08:01 PM IST
सार

घटना के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी लेते हुए एक बार फिर देश के खिलाफ जहर उगला। 

विज्ञापन
Khalistani slogans found written on two metro stations in Delhi terrorist Pannu took responsibility
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच अलगाववादी समर्थकों ने एक बार फिर दिल्ली का माहौल खराब करने की कोशिश की है। रविवार दोपहर दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर नारे लिखे हुए थे। छानबीन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नारों को मिटा दिया गया। मेट्रो पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

घटना के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी लेते हुए एक बार फिर देश के खिलाफ जहर उगला। बता दें कि इससे पहले भी पन्नू इसी तरह की हरकत कर मेट्रो स्टेशन के अलावा कई महत्वपूर्ण इमारतों की दीवारों पर इस तरह के नारे लिखवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर सूचना दी कि किसी ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन की दीवार पर आपत्तिजनक खालिस्तानी नारे लिख दिए हैं। कुछ देर बाद इसी तरह की कॉल झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास से भी आई। सूचना मिलते ही दोनों जगहों पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया गया। फोटो खींचने के बाद आपत्तिजनक नारों को दीवारों से मिटा दिया गया। माना जा रहा है कि किसी ने लोकल व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed