फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khalistan slogans written on a wall in Nihal Vihar Delhi

निज्जर का बदला लेने की धमकी: दिल्ली के इस इलाके में लिखे खालिस्तानी नारे, वीडियो बनाकर पन्नू को भेजा गया विदेश

Tue, 16 Jan 2024 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jan 2024 10:31 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह निहाल विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली कि चंदर विहार में एक दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे हुए हैं।

विज्ञापन
Khalistan slogans written on a wall in Nihal Vihar Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निहाल विहार के चंदर विहार में एक बार फिर दीवार पर खालिस्तान समर्थित भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों को मिटा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये नारे लिखने वालों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह निहाल विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली कि चंदर विहार में एक दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने के बाद उसका वीडियो बनाया गया है और उसे विदेश में मौजूद खालिस्तानी प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजा गया है। पन्नू की तरफ से इस वीडियो को प्रसारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो के जरिये पन्नू ने निज्जर की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है, जिसको देखते हुए निहाल विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और स्पेशल सेल की टीम भी तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed