फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khalid Omar broke fast in JNU, deteriorating health

आखिरकार कन्हैया कुमार के बाद उमर खालिद ने भी तोड़ी भूख हड़ताल, बिगड़ी तबीयत

Tue, 10 May 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Khalid Omar broke fast in JNU, deteriorating health
उमर खालिद

तबीयत खराब होने के चलते  जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद ने भूख हड़ताल तोड़ दी है। भूख हड़ताल के 12वें दिन तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर खालिद को एम्स में भर्ती किया गया, जहां कुछ घंटों के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गयी है।

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ के मुताबिक, उमर की हालत लगातार खराब हो रही थी, लेकिन वह भूख हड़ताल नहीं तोड़ना चाहता था। सोमवार को जब तबीयत अत्यधिक खराब हो गई तो उसे एम्स में भरती करना पड़ा। इसके बाद उसने भूख हड़ताल तोड़ दी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय छात्रों के मुताबिक, उमर को मंगलवार को रायबरेली पहुंचना है। क्योंकि उसे वहां एक सभा में भाग लेने की अनुमति मिली हुई है। इसी के चलते उसने एम्स से खुद डाक्टरों को बोलकर छुट्टी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर कन्हैया ने भी छोड़ थी हड़ताल

Khalid Omar broke fast in JNU, deteriorating health
कन्हैया कुमार एम्स में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले तबीयत खराब होने के चलते जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत सात छात्र भूख हड़ताल तोड़ चुके हैं। वहीं, कई अन्य छात्र रिले भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। 

बता दें कि कैंपस में नौ फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने के मामले में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी ने कुल 21 छात्रों को दोषी माना था। इसमें से 20 छात्रों को देशविरोधी नारे लगाने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के चलते सजा मिली है।

जबकि देशविरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के विरोध में सड़क बंद करने के चलते छात्रसंघ संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा को दस हजार का जुर्माना लगा है।  छात्रसंघ समेत अन्य छात्र विवि प्रबंधन के फैसले और कमेटी द्वारा लगाए गए जुर्माने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed