{"_id":"5d6876be8ebc3e015d44aca1","slug":"kerala-student-robbed-in-train-beaten-as-child-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के छात्र से ट्रेन में लूट, बच्चा चोर समझकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के छात्र से ट्रेन में लूट, बच्चा चोर समझकर पीटा
Fri, 30 Aug 2019 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर कर रहे केरल निवासी एमएससी के छात्र से जहरखुरानी गिरोह ने लूटपाट की। लूट की शिकायत करने मोदीनगर स्टेशन पर उतरे पीड़ित को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पीड़ित की भाषा नहीं समझ पा रही थी। बाद में उसे गंतव्य भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
केरल निवासी राहुल एमएससी का छात्र है। वह बृहस्पतिवार को दून एक्सप्रेस से देहरादून जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसे किसी ने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया और पांच हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया। होश में आने पर राहुल मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर उतर गया। जैसे ही वह पटरी पर चला तो लोगों को लगा कि वह आत्महत्या करने के लिए ट्रैक पर जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने उसे पकड़ लिया लेकिन उसकी भाषा समझ में नहीं आई। इसी बीच बच्चा चोर की अफवाह पर लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कुछ समझदार लोगों ने राहुल को पब्लिक से बचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस भी राहुल की भाषा नहीं समझ पाई। बाद में किसी तरह राहुल ने अपनी व्यथा पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को गंतव्य भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा का कहना था कि घटनाक्रम जीआरपी से जुड़ा है। जीआरपी चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।