फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kept eating hair for 11 years; 1.16 kg ball formed in stomach.

Delhi NCR News: 11 साल तक खाती रही बाल, पेट में बना 1.16 किलो का गोला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने के बाद अस्पताल पहुंची 20 वर्षीय छात्रा, जांच में सामने आया हैरान करने वाला मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महज 20 साल की उम्र और पिछले 11 साल से बाल खाने की आदत... लंबे समय तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। धीरे-धीरे पेट में जमा होते गए बालों ने एक बड़े और सघन गोले का रूप ले लिया। आखिरकार तेज पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची छात्रा के पेट से डॉक्टरों ने 1.16 किलो वजन का बालों का गोला (ट्राइकोबेजोअर) निकाला।
द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची छात्रा को तीन दिन से तेज पेट दर्द था। उसे लंबे समय से भूख नहीं लग रही थी, वजन कम हो रहा था और थकान भी बनी रहती थी। जांच के दौरान डॉक्टरों को पेट के ऊपरी हिस्से में सख्त गांठ महसूस हुई। एंडोस्कोपी में पेट के भीतर बालों का बड़ा गुच्छा दिखाई दिया। यह जे आकार का था और खाने की नली से छोटी आंत की शुरुआत तक फैला हुआ था।
विज्ञापन

एंडोस्कोपी से काम नहीं बना तो लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का लिया सहारा
डॉक्टरों के मुताबिक, बाल पचते नहीं हैं। ऐसे में वर्षों तक खाए गए बाल पेट में जमा होते रहे और धीरे-धीरे एक ठोस गोले में बदल गए। शुरुआत में एंडोस्कोपी के जरिए इसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आकार और मजबूती अधिक होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का सहारा लिया। पेट में जगह कम होने के कारण प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी। पेट की अंदरूनी परत को नुकसान से बचाते हुए छोटा चीरा लगाकर पूरा बालों का गोला बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी के बाद हालत में सुधार
प्रोफेसर डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि ऐसे मामलों का लंबे समय तक पता नहीं चल पाता, क्योंकि मरीज अक्सर बाल खाने की आदत के बारे में नहीं बताते। सर्जरी के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ है। उसकी भूख लौट आई है, वजन बढ़ने लगा है और वह दोबारा पढ़ाई कर रही है। डॉक्टरों ने कहा कि बाल खाने जैसी असामान्य आदत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर पहचान और मनोवैज्ञानिक मदद से समस्या दोबारा होने का खतरा कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed