{"_id":"5b6c49824f1c1bb15c8b749d","slug":"kenya-girl-student-200-dollar-was-stolen-from-her-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्या की छात्रा बच्चों को बांट रही थी बिस्कुट, इधर पर्स से गायब हो गए 200 डॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्या की छात्रा बच्चों को बांट रही थी बिस्कुट, इधर पर्स से गायब हो गए 200 डॉलर
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को टॉफी, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक बांट रही केन्या की छात्रा के पर्स से 200 डॉलर चोरी हो गए। युवती ने पर्स ऑटो में रखा था। डेल्टा-1 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास हुई वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर तक पड़ताल करती रही लेकिन डॉलर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, केन्या मूल की इंजीनियरिंग की छात्रा बृहस्पतिवार को अपने एक साथी के साथ ऑटो में सवार होकर डेल्टा-1 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची थी। छात्रा ऑटो से उतरकर अपने साथ लाए टॉफी, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक झोंपड़ी में रहने वाले बच्चों को बांट रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी आरोपी ने ऑटो में रखे केन्या की छात्रा के पर्स से दो सौ डॉलर चोरी कर लिए। छात्रा को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों व बच्चों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी डॉलर के बारे में नहीं बताया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन