फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwals odd even number vehicle concept covers car coming from other states in delhi

अन्य राज्यों की कारों पर लगेगा सम-विषम फॉर्मूला

Tue, 08 Dec 2015 02:37 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
kejriwals odd even number vehicle concept covers car coming from other states in delhi

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना का स्पष्टीकरण करते हुए बताया कि ये योजना बाहर के राज्यों से दिल्ली में आने वाली निजी कारों पर भी लागू होगी।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दिल्ली सरकार ने इस योजना का पूरा खाका तैयार किया है और एक कमेटी बनाई गई है। जैन भी उसके एक सदस्य हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और उसके जानलेवा प्रभावों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की थी जिनमें से गाड़ियों को सम-विषम फॉर्मूले पर चलाना भी एक उपाय है।

विज्ञापन

ऐसे बना पूरा प्लान

kejriwals odd even number vehicle concept covers car coming from other states in delhi

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार प्रदूषण से लड़ने के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसे दो सुझाव मिले थे। एक सुझाव था कि विषम नंबर की कारें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलें, वहीं सम नंबर की कारें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलें।

इसके साथ ही रविवार को दोनों तरह की गाड़ियों को चलाने का सुझाव था। कमेटी को जो दूसरा सुझाव मिला था उसके अनुसार सम दिनों में सम नंबर की कारें चलें व विषम दिनों में विषम नंबर की कारें चलाने का प्रावधान किया जाना था।

जैन बताते हैं लेकिन दूसरे सुझाव में कुछ लोगों को लगा कि कम से कम एक दिन तो दोनों नंबरों की कारों को चलाने की अनुमति तो मिलनी ही चाहिए। तारीख के हिसाब से देखें तो 31 के बाद 1 आता है। ऐसे में विषम कारों को चलने के लिए दो लगातार दिन मिलेंगे। इसी कारण ज्यादातर लोगों ने पहले सुझाव को बेहतर माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed