फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal yet not received the invitation for republic day ceremony.

केजरीवाल को नहीं मिला गणतंत्र दिवस का न्यौता

Sat, 24 Jan 2015 12:35 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal yet not received the invitation for republic day ceremony.

देश में बड़े जोरों-शोरों से गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं। चूंकि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा चीफ गेस्ट के रूप में गणतंत्र दिवस पर भारत आ रहे हैं। इसलिए इस बार कई तरह की नई और खास तैयारियां भी की गई हैं।

विज्ञापन


इन सबके बीच राजधानी में जो चर्चा सबसे गर्म है वह है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस का न्यौता अबतक नहीं मिला है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी न्यौता दिया जाता है। न्यौता न मिलने से केजरीवाल खासा नाराज हैं और कहा है कि कम से कम न्यौते में तो राजनीति न हो।
विज्ञापन

'भईया अपने चैनल पर चला दो शायद शाम तक न्यौता ‌मिल जाए'

Kejriwal yet not received the invitation for republic day ceremony.

गौरतलब है कि दिल्ली में 49 दिन की सरकार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को अब तक न्यौता नहीं मिला है।

इस बारे में जब अरविंद केजरीवाल से किसी न्यूज चैनल के पत्रकार ने पूछा तो उन्होंने चुटकीले अंदाज में कहा कि भईया अब तक तो नहीं मिला है, तुम अपने चैनल पर दिखा दो तो शायद शाम तक न्यौता मिल जाए।

बता दें कि अब तक न्यौता न मिलने से केजरीवाल कुछ नाराज जरूर हैं। उन्होंने कहा कि हर सीएम और पूर्व सीएम को न्यौता मिलता है पर उनके पास अब तक न्यौता नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed