फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal: With you in the movement against vote theft.

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन के साथ आप : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
एसआईआर के जरिए असली वोट काटकर फर्जी जोड़ने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पर चुनावों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में आप के समर्थन की बात कही है। केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश एकजुट हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा एसआईआर के माध्यम से असली मतदाताओं के वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस तरह की प्रक्रिया लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ खड़ी है और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे अब राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed