केजरीवाल को अब आई शहीदों की याद, वो भी जाएंगे पठानकोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के पठानकोट जाएंगे, जो नए साल के शुरूआत में ही एक बहुत बड़ा आतंकी हमला झेलने के बाद चर्चा में आया।
जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल 13 जनवरी को पठानकोट के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पठानकोट हमले में शहीद हुए जवानों और अधिकारियों के परिवारों से भी मिलेंगे।
इसके साथ ही 14 जनवरी को मुक्तसर में केजरीवाल आम आदमी पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पठानकोट का दौरा किया था।
14 को पंजाब में करेंगे पहली चुनावी रैली
बता दें कि 14 जनवरी को केजरीवाल पंजाब का अपना पहला चुनावी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। उससे पहले तय किया गया है कि केजरीवाल अभियान शुरू करने से पहले पठानकोट जाकर हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों से मिलेंगे।
जानकारी के अनुसार केजरीवाल पहले दिल्ली से अमृतसर जाएंगे उसके बाद अमृतसर से पठानकोट जाएंगे और रात को भी वो पठानकोट में ही रहेंगे। उसके बाद अगले दिन केजरीवाल मुक्तसर जाएंगे जहां उनकी पहली चुनावी रैली है।
कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने साथ कई अन्य आप नेता भी पठानकोट जाएंगे। इन नेताओं में संजय सिंह, कुमार विश्वास शामिल हैं।
बता दें कि नए साल की शुरुआत में ही 2 जनवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों पठानकोट एयरबेस में हमला कर दिया था जिसमें 6 आतंकी और हमारे 7 जवान मारे गए थे।