फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will meet Sainik School students passing NDA

Delhi: एनडीए में पास होने वाले सैनिक स्कूल के बच्चों से मिलेंगे केजरीवाल, 32 छात्रों ने पास की है परीक्षा

Sat, 30 Sep 2023 01:19 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

एएफपीएस सैनिक स्कूल के पहले बैच के 32 बच्चों ने पहली बार में ही एनडीए परीक्षा पास कर बाजी मारी है। इनमें नौ लड़कियां भी शामिल हैं। इन बच्चों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार शाम मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Kejriwal will meet Sainik School students passing NDA
अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार के पहले शहीद भगत सिंह आर्म्ड र्फोसेज प्रिपेटरी स्कूल (एएफपीएस सैनिक स्कूल) के पहले बैच के 32 बच्चों ने पहली बार में ही एनडीए परीक्षा पास कर बाजी मारी है। इनमें नौ लड़कियां भी शामिल हैं। इन बच्चों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार शाम मुलाकात करेंगे। केजरीवाल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'इन 32 बच्चों को आज मैंने मिलने के लिए शाम को अपने घर बुलाया है। हर बच्चे की कहानी प्रेरणादायी है।' 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का आर्म्ड र्फोसेज स्कूल देशभर में दूसरे नंबर पर रहा जहां सर्वाधिक बच्चों ने इस परीक्षा को पास किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इतने बच्चों का एनडीए परीक्षा पास करना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक्स कर कहा कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड र्फोसेज प्रिपेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देशभर में किसी एक स्कूल से एनडीए परीक्षा पास करने वाले छात्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल ने पहले ही साल में बेहतरीन नतीजे दिखाए हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed