फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will live in Lutyen's Delhi,

Delhi : लुटियन की दिल्ली में रहेंगे केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आप ने की आवास की पहचान

Thu, 03 Oct 2024 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 02:14 AM IST
सार

सूत्र बताते हैं कि फिरोज शाह रोड पर स्थित आप के दो राज्यसभा सांसदों के लिए आवंटित आवासों में से किसी एक में केजरीवाल रह सकते हैं।

विज्ञापन
Kejriwal will live in Lutyen's Delhi,
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

विस्तार

आप ने अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली में एक आवास की पहचान कर ली है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़कर केजरीवाल अगले एक-दो दिन में सपरिवार शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि फिरोज शाह रोड पर स्थित आप के दो राज्यसभा सांसदों के लिए आवंटित आवासों में से किसी एक में केजरीवाल रह सकते हैं। दोनों सांसदों के आवास रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक भी हैं। इससे पार्टी दफ्तर तक उनकी पहुंच आसान रहेगी।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने एलान किया था कि वह नवरात्र में मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। इसी बीच पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग भी की कि बतौर राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष केजरीवाल को नई दिल्ली इलाके में आवास दिया जाए, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार पार्टी की तरफ से बताया गया कि केजरीवाल के लिए नई दिल्ली इलाके में आवास की पहचान कर ली गई है। यहीं से वे विधायक भी हैं। मुख्यमंत्री आवास छोड़कर परिवार के साथ अगले एक-दो दिन में रहने चले जाएंगे। आप ने अभी आवास का पता नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed