नोटबंदी के खिलाफ देश भर में रैली करेंगे केजरीवाल, पंजाब में होंगी 21 रैलियां
वहीं, अगले दस दिनों में उनकी पंजाब में 21 रैलियां भी होंगी। पार्टी की योजना देश के दूसरे हिस्से में केजरीवाल की रैलियां कराने की है। पार्टी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की पहली रैली मेरठ में होगी।
एक दिसंबर को नोटबंदी के असर के बारे में लोगों को बतायेंगे। जबकि 8 दिसंबर को वाराणसी व 18 दिसंबर को लखनऊ में रैली होगी। खास बात यह कि वाराणसी व लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र भी है।
केंद्र सरकार को दिया तीन दिन का वक्त
हालांकि, एक न्यूज चैनल से बात करते हुये केरजीवाल न कहा है कि फैसला वापस लेने के लिये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को तीन दिन का वक्त दिया है। अगर सरकार अपने फैसले पर अड़ी रहती है तो ममता बनर्जी से बात करके आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।
बकौल केजरीवाल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रविरोधी कदम उठाया है। देश के अब के इतिहास के सबसे बड़े 8 लाख करोड़ रुपये को घोटाले को इसके जरिये अंजाम दिया है। पार्टी की योजना है कि नोटबंदी के खिलाफ देश भर में करीब सौ छोटी-बड़ी रैलियां की जायें। इससे लोगों में इसको लेकर माहौल बनेगा।
वहीं, फेसबुक पर शनिवार शाम 7 बजे केजरीवाल लाइव रहेंगे। इस दौरान वह जनता के सवालों को जवाब देंगे। इसकेअलाव 20-30 दिसंबर के बीच उनकी पंजाब में 21 रैलियां भी होनी हैं। इसकी शुरुआत सुखबीर सिंह बादल की विधान सभा सीट जलालाबाद से होगी।