फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal will hold rally throughout country against demonetization

नोटबंदी के खिलाफ देश भर में रैली करेंगे केजरीवाल, पंजाब में होंगी 21 रैलियां 

Sat, 19 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
kejriwal will hold rally throughout country against demonetization
नोटबंदी के फैसले के खिलाफ आम लोगों को लामबंद करने के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में तीन रैलियां करने जा रहे हैं। मेरठ, लखनऊ व वाराणसी में प्रस्तावित रैलियों में केजरीवाल 500 व 1000 रुपये के नोट बंदी का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, अगले दस दिनों में उनकी पंजाब में 21 रैलियां भी होंगी। पार्टी की योजना देश के दूसरे हिस्से में केजरीवाल की रैलियां कराने की है। पार्टी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की पहली रैली मेरठ में होगी।
विज्ञापन


एक दिसंबर को नोटबंदी के असर के बारे में लोगों को बतायेंगे। जबकि 8 दिसंबर को वाराणसी व 18 दिसंबर को लखनऊ में रैली होगी। खास बात यह कि वाराणसी व लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार को दिया तीन दिन का वक्त

kejriwal will hold rally throughout country against demonetization

हालांकि, एक न्यूज चैनल से बात करते हुये केरजीवाल न कहा है कि फैसला वापस लेने के लिये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को तीन दिन का वक्त दिया है। अगर सरकार अपने फैसले पर अड़ी रहती है तो ममता बनर्जी से बात करके आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।

बकौल केजरीवाल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रविरोधी कदम उठाया है। देश के अब के इतिहास के सबसे बड़े 8 लाख करोड़ रुपये को घोटाले को इसके जरिये अंजाम दिया है। पार्टी की योजना है कि नोटबंदी के खिलाफ देश भर में करीब सौ छोटी-बड़ी रैलियां की जायें। इससे लोगों में इसको लेकर माहौल बनेगा।

वहीं, फेसबुक पर शनिवार शाम 7 बजे केजरीवाल लाइव रहेंगे। इस दौरान वह जनता के सवालों को जवाब देंगे। इसकेअलाव 20-30 दिसंबर के बीच उनकी पंजाब में 21 रैलियां भी होनी हैं। इसकी शुरुआत सुखबीर सिंह बादल की विधान सभा सीट जलालाबाद से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed