{"_id":"661d2a06897ff2b2e70116fd","slug":"kejriwal-will-hold-a-review-meeting-with-ministers-from-next-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-45555-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अगले हफ्ते से मंत्रियों के साथ \nसमीक्षा बैठक करेंगे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अगले हफ्ते से मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे केजरीवाल
विज्ञापन
जेल में हर हफ्ते दो-दो मंत्री से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री
मंत्री अपने विभागों का लेखा-जोखा देंगे और दिशा-निर्देश लेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने सोमवार को कहा कि अगले हफ्ते से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो-दो मंत्रियों के साथ जेल में समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित मंत्रियों के साथ उनके विभागों की समीक्षा बैठक कर उचित दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने सभी विधायकों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए कहा है कि वो हर घर में लोगों के पास जाकर बातचीत करें और उनको जो भी तकलीफ व असुविधा हो रही है, उनको दूर करें। विधायक पहले जितने घंटे लोगों से मिलते थे, अब सभी विधायकों को दोगुनी मेहनत करनी है।
मुख्यमंत्री के इस्तीफे के सवाल पर विराम लगाते हुए आप नेताओं ने दावा किया कि सरकार जेल से चल रही है। उनका कहना है कि मंत्रियों के साथ बैठक करने को लेकर जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसके तहत ही कार्य किए जाएंगे। पाठक ने कहा कि सभी राज्यों में चुनावी कैंपेन चल रहे हैं। पार्टी के सारे लोग और ज्यादा प्रेरित हैं। जो नेता व कार्यकर्ता 10 घंटे काम करते थे, अब 15 घंटे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है। न्यायपालिका की पूरी प्रक्रिया को देख रहा है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी। अंत में सत्य की जीत होती है। कानून की पूरी प्रक्रिया होती है और सबको उससे गुजरना पड़ता है। ऐसे में न्यायपालिका का जो भी निर्णय होगा। वह सर्वसम्मति से स्वीकार है।