फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will greet for Odd-Even, will also decide on the formula.

ऑड-इवन पर केजरीवाल देंगे बधाई, तय होगा फॉर्मूले का भविष्य

Sun, 17 Jan 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will greet for Odd-Even, will also decide on the formula.

सम विषम ट्रायल रन के सफल होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को बधाई देंगे। औपचारिक रूप से बधाई देने के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


इस फार्मूले पर दिल्ली सरकार समीक्षा बैठक सोमवार को करेगी। छत्रसाल स्टेडियम में रविवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस वालेंटियर्स से केजरीवाल सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए दिल्ली वालों को आमंत्रित किया गया है। जनता के साथ इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, कपिल मिश्रा व दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबतक केजरीवाल की अपील रही बेअसर

Kejriwal will greet for Odd-Even, will also decide on the formula.

हालांकि पंद्रह दिनों के सम विषम फॉर्मूला के साथ सड़क पर चलने के बाद भी उसे अपने रूटीन में नहीं ला पाए। नतीजा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील भी सड़कों पर बेअसर दिखी।


शनिवार को सम विषम वाले दिनों की तुलना में ज्यादा ट्रैफिक सड़कों पर नजर आया। यह हाल तब था जबकि शनिवार को दिल्ली के ज्यादातर ऑफिस बंद होते हैं।

हालांकि जाम जैसी स्थिति नहीं दिखी, लेकिन कई प्वाइंट पर वाहन रूक-रूककर आगे बढ़ते दिख रहे थे। कई जगह लंबी कतार में फंसे लोगों ने माना कि सम विषम रोज लागू होना चाहिए। बगैर जुर्माने के लोग इसे नहीं मानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed