फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal will be the aap face in Punjab, these are the issues

पंजाब चुनाव में केजरीवाल होंगे ‘आप’ का चेहरा, ये होंगे मुद्दे

Wed, 13 Jan 2016 05:03 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
kejriwal will be the aap face in Punjab, these are the issues

दिल्ली चुनाव के उलट आम आदमी पार्टी पंजाब विधान सभा का चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना लड़ेगी। चुनावी चेहरा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कामों के साथ पंजाब में बढ़ती नशाखोरी के मुद्दे पर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। इसकी शुरुआत 14 जनवरी की मुक्तसर रैली से होगी।

पंजाब चुनाव के लिए पार्टी बेहद संजीदगी से कदम आगे बढ़ा रही है। रणनीतिकारों ने इस पर काफी मंथन किया कि पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाए या नहीं।

विज्ञापन

इतनी जल्दी उम्मीदवार का सही चयन नहीं किया जा सकता

kejriwal will be the aap face in Punjab, these are the issues

कुछ लोगों का मानना था कि दिल्ली चुनाव की तर्ज पर नाम आगे करना बेहतर रहेगा। वहीं, कई लोगों की राय थी कि बगैर किसी का नाम आगे बढ़ाए चुनावी मैदान में उतरा जाए।

फिलहाल फैसला किया गया है कि बगैर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के ही चुनावी दंगल में जाना ठीक रहेगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले उम्मीदवार के चाल-चलन का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता है।

इसके लिए दिल्ली सरकार से हटाये गए दो मंत्रियों की नजीर भी दी जा रही है। ऐसे में अगर आखिरी वक्त में विपक्षी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के खिलाफ कोई बड़ा आरोप लगते हैं तो सारी चुनावी रणनीति ढह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed