फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will be strength of his work

अपने काम के दम पर मोदी से टक्कर लेंगे केजरीवाल

Mon, 11 May 2015 01:24 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will be strength of his work

आम आदमी पार्टी (आप) फिलहाल केंद्र सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रही है। इस बार हमला जुबानी नहीं होगा। इसकी जगह आप अपनी सरकार के कामों के सहारे केंद्र सरकार को चुनौती देगी। जन अदालत में इंसाफ की तराजू पर दिल्ली सरकार के सौ दिन के कामों को केंद्र सरकार के एक साल के कामों से तौला जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को गूगल हैंगआउट पर आप कार्यकर्ताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका इशारा भी किया। बकौल केजरीवाल, 24 मई को दिल्ली सरकार के 100 दिन हो रहे हैं। जबकि 26 मई को केंद्र सरकार एक साल पूरे कर रही है। दोनों सरकारों के काम की तुलना होनी चाहिए। तुलना बेहद मजेदार होगी।
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। आप के चुनावी वादों को दिल्ली सरकार के कामों की कसौटी पर कसा जाएगा। इसमें ज्यादा जोर मुफ्त पानी, सस्ती बिजली, एसीबी के काम व भ्रष्टाचार में आई गिरावट, किसानों को मुआवजा जैसे मसलों पर दिया जाएगा। दूसरी तरफ भाजपा के चुनावी वादों की जमीनी हकीकत की पड़ताल होगी। इसमें सबसे ज्यादा जोर काला धन वापसी पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार पर केजरीवाल का तीखा हमला

Kejriwal will be strength of his work

वहीं, सांप्रदायिकता के मसले पर भाजपा नेताओं के बयानों को भी हाईलाइट किया जाएगा। आम लोगों के बीच ले जाने के लिए प्रचार के हर माध्यम का इस्तेमाल भी होगा।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार के उलट चुनाव के बाद आप सरकार की लोकप्रियता सौ दिनों में बढ़ी है। केजरीवाल के मुताबिक, हम हर 15 दिन में सर्वे करा रहे हैं। चुनावों में हमें सिर्फ 54 फीसदी वोट मिले थे। जबकि इस समय 72 फीसदी दिल्लीवालों की पहली पसंद आप है। जबकि भाजपा की लोकप्रियता कम हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। केजरीवाल के मुताबिक, केंद्र सरकार दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की ऐसी-तैसी करने में लगी है। भाजपा और कांग्रेस वाले हमारे पीछे पड़े हैं।

दोनों का सबसे बड़ा दुश्मन आप है। केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि आप की सरकार विफल हो जाए। केजरीवाल ने चुनौती दी कि केंद्र सरकार की जो मर्जी हो कर ले। वह सहयोग करे या ना करे। हम सफल होंगे। हम सच्चाई के साथ हैं। ऊपर वाला, जनता हमारे साथ है।

तो इस तरह केजरीवाल करेंगे मोदी का मुकाबला

Kejriwal will be strength of his work

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं को अगर उनसे मिलना है, किसी से मुलाकात करवानी है तो वह प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को उनके आवास पर आ जाएं। बगैर किसी औपचारिकता के वहां मुलाकात होगी।

वहीं, अगर कोई काम करवाना है तो पहले अपने विधायकों से बात करो। अगर वह नहीं करवा पाता तो दो तीन दिन में एक नंबर जारी किया जा रहा है। उस पर अपना संदेश भेज दो, काम हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने नसीहत दी कि काम लेकर आना, किसी की सिफारिश नहीं। किसी की भी सिफारिश पूरी नहीं होगी।

अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले मुफ्त पानी और सस्ती बिजली का वादा पूरा होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए बड़े स्तर पर योजना तैयार है। इस साल 45 नए स्कूल खोले जाएंगे।

वहीं, अगले साल तक 200 स्कूलों को मॉडल बनाया जाएगा। उसके बाद बाकी 800 स्कूलों की दशा सुधरेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की नसीहत दी कि 14 फरवरी के बाद बनने वाली झुग्गियों पर निगरानी रखें।

उसके पहले की कोई भी झुग्गी नहीं टूटने पाएगी। पांच साल के भीतर सभी झुग्गी वालों को मकान मिलेगा। लेकिन सरकार बनने के बाद बनी झुग्गियों को टूटने से वह नहीं रोक पाएंगे।

स्वराज और लोकपाल पर अभी इंतजार

Kejriwal will be strength of his work

केजरीवाल ने बताया कि स्वराज बिल और लोकपाल बिल पास कराने के लिए पहले केंद्र सरकार की मंजूरी लेनी होगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद उसे विधानसभा में रखा जाएगा। लेकिन इस बीच स्वराज लाने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

मोहल्ला सभाओं के जरिये बजट तैयार हो रहा है। पिछले दिनों हुई मोहल्ला सभाओं की समीक्षा बैठक अगले हफ्ते होगी। छोटे-छोटे काम तो तुरंत पूरे करा दिए जाएंगे। लेकिन जिन कामों में ज्यादा बजट की जरूरत होगी, उसके लिए जून में आने वाले दिल्ली के बजट में प्रावधान किया जाएगा।

पिछले दिनों में मीडिया पर लगातार वार कर रहे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी कोई नया मीडिया हाउस शुरू करने नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी मीडियाकर्मी खराब नहीं है।

मीडिया में भी बहुत से अच्छे लोग हैं। अगर कुछ अच्छे वरिष्ठ मीडियाकर्मी एक-साथ आकर कोई मीडिया हाउस शुरू करते हैं तो दिल्ली सरकार उसमें पूरा सहयोग देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed