फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal, who introduced 'buy one, get one free' liquor offers in Delhi, is now ruining Punjab: Sirsa

दिल्ली में एक पर एक फ्री शराब देने वाले केजरीवाल अब पंजाब तबाह कर रहे : सिरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने पंजाब के झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच का किया स्वागत
विज्ञापन

नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल, पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शराब की एक बोतल पर एक बोतल फ्री नीति वाले अरविंद केजरीवाल अब पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच का स्वागत किया। साथ ही नशा विरोधी लोगों की मौत से जुड़े दूसरे मामलों की जांच भी सीबीआई से कराने की मांग की।

सिरसा ने दिल्ली की पिछली शराब नीति का हवाला देकर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। नशा तस्करों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और आरोपों की जांच कानून के मुताबिक स्वतंत्र एजेंसी से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। सिरसा ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पंजाब सरकार से दो अन्य मामलों को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। सिरसा के अनुसार, स्वतंत्र जांच से पीड़ित परिवारों का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल
सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का नेटवर्क मजबूत है और नशा तस्करी के खिलाफ बोलने वालों को डराने-धमकाने की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों तक नशा पहुंचने के मुद्दे को भी चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed