फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal were looking for honest officers, began to blow

तलाश रहे थे ईमानदार अफसर, लगा बड़ा झटका

Wed, 03 Jun 2015 08:42 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal were looking for honest officers, began to blow

एंटी करप्शन ब्यूरो पर छिड़ी रार में हर दिन दिल्ली सरकार के सामने नई परेशानी आती जा रही है। जहां केजरीवाल सरकार का कहना है कि वो एसीबी को ईमानदार अफसरों के बूते चलाना चाहते हैं, वहीं यहां मामला फंसता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


आप सरकार ने इसके लिए ईमानदार अफसरों की सूची बनाई थी और अन्य राज्यों की सरकारों से अफसर मांगे थे। बिहार से केजरीवाल सरकार की तरफ छह अफसर बुलाए गए थे जिसमें से सबसे वरिष्ठ पुलिस अफसर डीएसपी संजय भारती ने दिल्ली आने से ही मना कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि भारती ने इसके पीछे किसी राजनीतिक वजहों से इंकार करते हुए पारिवारिक कारणों की वजह से दिल्ली आने में असमर्थता जताई है। मोबाइल पर हुई बातचीत में संजय भारती ने इस पूरी बात को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से भी केजरीवाल सरकार को मिला झटका

Kejriwal were looking for honest officers, began to blow

संजय भारती अरवल में DSP के पद पर तैनात हैं वहीं अरवल के ही दो अन्य इंस्पेक्टर संतोष कुमार और जाकिर हुसैन को भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली बुलाया है।


इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से भी दिल्ली सरकार ने 15 ईमानदार अफसर मांगे थे, लेकिन अखिलेश सरकार ने अफसरों की कमी का हवाला देते हुए दिल्ली मे अफसर भेजने से मना कर दिया है।

एसीबी पर बढ़ रही तकरार यहीं खत्म नहीं हुई है बल्कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के इस फैसले पर ही सवाल उठा दिए हैं । नजीब जंग ने कहा कि वो दिल्ली के बॉस हैं और उन्हें बताए बिना बाहर से अफसरों की नियुक्ति नहीं की जा सकती। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के मुताबिक दिल्ली सरकार कहीं से भी अफसर लाने के लिए स्वतंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed