फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal warning will then action against messing

केजरीवाल की चेतावनी खिलवाड़ पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 08 Apr 2015 08:17 AM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal warning will then action against messing

मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में नकली दवाईयां और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है। ऐसे काम करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

विज्ञापन


बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रप्रस्थ कवच लाँच के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि दिल्ली में काफी संख्या में नकली दवा बेची जा रही है। नकली दवा से लाखों लोगों की जान को खतरा है। यही हालत खाद्य पदार्थों की बिक्री में भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसे किसी भी गलती को बर्दाश्त नहीं करेगी। मिलावट खोरी करने वाले और नकली दवा बेचने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा और उनके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी सख्ती

Kejriwal warning will then action against messing

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लिए मिशन इंद्रप्रस्थ कवच लाँच किया। इसके तहत सभी बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त वैक्सिन दी जाएगी। हर महीने की सात तारीख से 14 तारीख तक सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बच्चों को वैक्सिन दी जाएगी।

जेजे कलस्टर और स्लम इलाके में रह रहे बच्चों पर सरकार का विशेष ध्यान होगा। शहरी इलाकों में 80 फीसदी को बच्चों को इन बीमारियों से बचने के लिए वैक्सिन दी जा रही है लेकिन झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 40 फीसदी बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैक्सिन से डीप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, पोलियो, टीबी, खसरा और हेपेटाइटिस बी बीमारी से बचाने के लिए वैक्सिन उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य सचिव एस.सी.एल.दास ने कहा कि सरकार ने इसकी भी व्यवस्था की है कि वैक्सिनेसन के दौरान गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। सभी जगहों एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी ताकि वैक्सिन लगने के बाद किसी तरह की दिक्कत होने पर मरीज को बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए ले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed