{"_id":"575a73b54f1c1bca389c6495","slug":"kejriwal-to-meet-president-on-lg-and-councillor-beating-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी की शिकायत के लिए आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी की शिकायत के लिए आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम केजरीवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
नजीब जंग और केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एलजी नजीब जंग और सीएम केजरीवाल में शुरु से चलती आ रही अनबन और बृहस्पतिवार को हुई आप पार्षद की पिटाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे।
विज्ञापन
एलजी नजीब जंग और केजरीवाल की अनबन तो जगजाहिर है लेकिन हाल में एलजी द्वारा दिल्ली सरकार की जासूसी करने की बात से मामला काफी गरमा गया है। लेकिन कल एमसीडी के विशेष अधिवेशन में आप पार्षद राकेश कुमार की बीजेपी पार्षद द्वारा की गई पिटाई ने यह मामला काफी गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन
इन सभी शिकायतों को लेकर आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था जिसके बाद उन्हें आज शाम 7 बजे का समय मिला है और इस तरह एलजी और सीएम केजरीवाल की लड़ाई राष्ट्रपति क पहुंच गई है।
विज्ञापन