फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal to get on the road to everywhere communicate Swaraj

कयासों पर लगा विराम, AAP बागियों ने नहीं बनाई पार्टी

Wed, 15 Apr 2015 12:18 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal to get on the road to everywhere communicate Swaraj

न छोड़ेंगे, न तोड़ेंगे....इस नारे के साथ स्पष्ट हो गया कि आम आदमी पार्टी का योगेंद्र-शांतिभूषण गुट पार्टी के भीतर रहकर ही केजरीवाल ग्रुप के प्रति बगावती तेवर दिखाएगा। इसके अलावा अरविंद की पोल-पट्टी खोलने के लिए अब गांव-शहरों में भी स्वराज संवाद आयोजित होंगे।

विज्ञापन


गुड़गांव के माता रोड स्थित एक मैरेज लॉन में मंगलवार को आयोजित स्वराज संवाद के दौरान पूर्वानुमान के मुताबिक ‘आप’ के विधायक और सांसदों ने इससे दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


यहां तक कि योगेंद्र यादव समर्थक एक सांसद ने भी यहां आना जरूरी नहीं समझा। माना जा रहा है कि उन्हें पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि पार्टी नहीं बंटने वाली, जबकि आप से निकाले जाने तक वे केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ मोर्चा खोलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालेगणसिद्धि से आए एक वक्ता ने मंच से जहां योगेंद्र यादव की जमकर तारीफ की, वहीं केजरीवाल को खूब कोसा। ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ. राकेश लाल ने  मंडल-कमंडल के बाद केजरीवाल को सबसे खराब राजनीति की मिसाल बताया।

केजरीवाल स्वराज से भटक गए

Kejriwal to get on the road to everywhere communicate Swaraj

स्वराज संवाद के दौरान केजरीवाल और उनके कामकाज के तरीके पर रायशुमारी कराई गई। इसमें 1382 लोगों ने फोन और एसएमएस के जरिये राय दी कि केजरीवाल स्वराज से भटक गए हैं। अब लोकपाल की भी बात नहीं करते।


इसलिए उन्हें सही राह दिखाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रखना होगा। इसके बाद मंच से नारा लगाया गया न तोड़ेंगे, न छोड़ेंगे। मंच संचालन करने वाले आप के वरिष्ठ नेता प्रो.आनंद कुमार ने कहा कि केजरीवाल को राह पर लाने के लिए अब जगह-जगह स्वराज संवाद आयोजित किए जाएंगे।

इसमें केजरीवाल की कार्यशैली पर निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। उधर, देशभर से जुटे आप के योगेंद्र यादव गुट को लेकर राष्ट्रीय मीडिया ने खासी दिलचस्पी दिखाई। देश भर के मीडियाकर्मियों का यहां दिनभर जमावड़ा रहा।

इनके लिए अब केजरीवाल नायक नहीं खलनायक हैं

Kejriwal to get on the road to everywhere communicate Swaraj

शहर में मंगलवार को आयोजित स्वराज संवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री को स्वराज का सबसे बड़ा खलनायक बताया गया। संवाद में देशभर से चार हजार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


इनमें से अधिकांश लोगों ने अरविंद केजरीवाल को स्वराज और आंतरिक लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। इस दौरान कहा गया कि एक आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी (आप) को केजरीवाल और उनकी टीम ने सिर्फ चार लोगों की पार्टी बना दिया है। ऐसी स्थिति से उबरना लोकतंत्र और जनहित के लिए जरूरी है।

शहर की शुभ वाटिका में देश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने मंच से अपनी बात रखी। लगभग सभी ने केजरीवाल को निशाने पर लिया। उनका कहना था कि अन्ना के आंदोलन से निकली पार्टी को लोगों ने हाथों हाथ लिया। यही कारण है कि ‘आप आज दिल्ली की सत्ता पर काबिज है।

इलाहाबाद से आए कासिम मसूद ने कहा कि ‘आप’ आम आदमी की थी, मगर केजरीवाल ने  आज ऐसा माहौल बना दिया कि यह मात्र चार आदमी की पार्टी बन गई है। अरविंद  स्वराज लेकर आने वाले थे, मगर उन्होंने ही इसका गला घोट दिया।

‘अपनी बात करने का AAP में हक नहीं’

Kejriwal to get on the road to everywhere communicate Swaraj

संवाद के दौरान हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, कर्नाटक और बिहार से आए लोगों में केजरीवाल, डॉ. संजय सिंह और मनीष सिसोदिया के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। पंजाब की रूपेंद्र कौर ने कहा कि वह अपनी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आई थीं। क्या पता था कि यहां भी वैसा ही कीचड़ मिलेगा। अब समय आ गया है, जब इसे साफ करना है। प्रो. आनंद कुमार और शांति भूषण ने भी बिना नाम लिए केजरीवाल पर निशाना साधा।


हिमाचल से आए प्रो. आरसी जग्गी ने कहा कि केजरीवाल ने लोगों के साथ धोखा किया है। आज पार्टी में स्वराज, भ्रष्टाचार और जन लोकपाल के बारे में बोलने पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया जाता है।

एक कार्यकर्ता ने तो मंच से यहां तक कह दिया कि जब केजरीवाल बच्चे रहे होंगे, उस समय प्रो. आनंद कुमार बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष थे। आज उन्होंने इनके साथ जो किया, उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।

योगेंद्र ने किया कार्यकर्ताओं का आह्ववाहन

Kejriwal to get on the road to everywhere communicate Swaraj

आप आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि देश में वैकल्पिक राजनीतिक के लिए पांच हजार राजनीतिक साधुओं की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने जीवन के कुछ वर्ष उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए दें।


उन्होंने कहा, जो आजीवन देश की भलाई के लिए आगे जाना चाहते हैं, उनका स्वागत है। यादव ने कहा कि वोटिंग के दौरान 93 प्रतिशत लोगों ने यह बता दिया है कि ‘आप’ स्वराज पर नहीं चल रही है। अब जरूरत है, पार्टी में रह कर पार्टी को बदलने की।

योगेंद्र यादव ने यह बातें मंगलवार को माता रोड स्थित एक वाटिका में कहीं। वह यहां देशभर से आए करीब चार हजार लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी राजनीतिक दल बनाने का कोई विचार नहीं है।

अभी समय संघर्ष का, जन आंदोलन का है और वैकल्पिक राजनीति की बुनियाद तैयार करने का है। योगेंद्र ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि आज पार्टी में स्वराज नहीं है। आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। लोग डरे हुए हैं। यहां बिना कारण बताओ नोटिस के ही लोगों को पार्टी से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed