फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal to appear before Privileges Committee on March 6 in gallows case

Delhi NCR News: फांसी घर मामले में छह मार्च को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फांसी घर मामले में छह मार्च को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। केजरीवाल ने समिति को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वह दोपहर तीन बजे समन के अनुसार स्वयं उपस्थित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पेशी उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए होगी। उनके सभी कानूनी उपाय, आपत्तियां और दावे सुरक्षित रहेंगे।

केजरीवाल ने पत्र में विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 172 और 220 के तहत जारी समन का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि वह लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हैं और समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग की है। उनका कहना है कि पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही लोकतंत्र की बुनियाद है। इसलिए पूरी कार्यवाही जनता के सामने होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली इस समय प्रदूषण, टूटी सड़कों, कूड़े के ढेर और सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में विधानसभा का ध्यान इन मुद्दों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह समिति के समक्ष तथ्यों के साथ अपनी बात रखेंगे। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। पार्टी का कहना है कि वह कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article