फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal tells firstly on promises after oath

शपथ के बाद पहली बार वादों पर बोले केजरीवाल

Fri, 20 Feb 2015 08:36 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal tells firstly on promises after oath

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ठीक एक सप्ताह बाद वादों पर कुछ बोले हैं। केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली के गार्डन ऑफ फाइव सेंस में वन महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में जनता से मिले बहुमत पर बधाई दी और वादे निभाने की कायम उम्मीद का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा बिजली दरों में कमी और फ्री पानी पर बहुत जल्द खुशखबरी मिलेगी। हालांकि यह भी कहा कि वाई फाई सिटी का वादा पूरा करने में कम से कम एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मतदान में आप लोगों ने भारी बहुमत दिया है। इसके लिए बधाई लेकिन हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। आप सभी की बड़ी अपेक्षाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केजरीवाल ने कहा जल्द एंटी करप्शन का हेल्पलाइन जारी करेंगे

Kejriwal tells firstly on promises after oath

हम चौबीस घंटे काम पर ध्यान दे रहे हैं और बाते कम कर रहे हैं। लोगों को बिजली-पानी को लेकर बड़ी उम्मीद हैं जिसे हम जल्द पूरा करने जा रहे हैं। ब्लूप्रिंट फाइनल कर लिए हैं जिस पर टीमें काम कर रही हैं। हम पिछली 49 दिन की सरकार के गवर्नेंस मॉडल पर काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने पिछले कार्यकाल में भी बिजली दरों में 50 फीसदी कटौती करके ऑडिट रिपोर्ट आने पर दरें निर्धारित करने की बात कही थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने 20 हजार किलो लीटर तक प्रति परिवार फ्री पानी का वादा भी किया है।

पिछली सरकार में फ्री पानी योजना शुरू की गई थी लेकिन सरकार चले जाने के कारण सुविधा बंद हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम में केजरीवाल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए हरियाली बढ़ाने और दिल्ली को पर्यटन हब बनाने की बात भी कही। उन्होंने पार्क में फूल-पौधे देखे।

तीन दिन तक चलेगा उद्यान उत्सव, बहुरंगी फूल-पौध

Kejriwal tells firstly on promises after oath

पर्यटन उद्यान उत्सव तीन दिन तक सैदुलाजाब स्थित पंचेन्द्रिय उद्यान में चलेगा। यह उत्सव 27 साल से आयोजित किया जा रहा है। बीस एकड़ में फैले इस पार्क में बौने पौधे, फूलों की कृतियां, 325 तरह के पौधे, जेन गार्डन, एरोमैटिक गार्डन के अलावा मधुमालती, पीने जैसमिन समेत एक सौ तरह के हैंगिंग प्लांट रखे गए हैं। विविध प्रकार के पौधे रखे गए हैं।

उद्यान उत्सव में पर्यटन मंत्री जितेन्द्र तोमर ने कहा है कि अभी सरकार को शपथ लिए सात दिन हुए हैं। हमने कम से कम पर्यटन को बढ़ावा देने केसात आइडिया तैयार किए हैं। अभी दिल्ली के लोग पर्यटन के लिए दूसरे राज्य जाते हैं, उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यटन हब दिल्ली को बनाएंगे तो पर्यटक बढ़ेंगे। इस पार्क को प्रचार की जरूरत है। आसानी से लोग यहां से पहुंच सके, इसकी भी व्यवस्था करेंगे। हो-हो बस सर्विस के मामले में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि जो दिक्कतें होगी दूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed