{"_id":"57539ff54f1c1bbd46108d2b","slug":"kejriwal-supported-hardik-patel-after-meeting-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल के बचाव में उतरे केजरीवाल, जेल में मुलाकात के बाद जारी किया विडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक पटेल के बचाव में उतरे केजरीवाल, जेल में मुलाकात के बाद जारी किया विडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
गुजरात की जेल में बंद हार्दिक पटेल का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बचाव किया है। पटेल के समर्थकों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने एक विडियो भी जारी किया है। जिसमें गुजरात सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि पटेल के साथ गलत हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विडियो में पूछा कि हार्दिक पटेल का दोष क्या है? हार्दिक पटेल ने गुजरातियों व समाज के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन
गुजरात के लोग पटेल पर हो रही कार्रवाई से नाराज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ ना तो आवाज उठाई और न ही देश तोड़ने वाली ताकतों का समर्थन किया।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री खड़से देश के खिलाफ काम करने वाले दाउद इब्रहाहिम के साथ बात कर रहे हैं। इसलिए हार्दिक पटेल नहीं खड़से देशद्रोही हैं।
Watch @ArvindKejriwal's video message on sedition charges on Hardik Patel: https://t.co/qjnqKIeEgO#AKSpeaks4Patidar
विज्ञापन विज्ञापन— AAP Gujarat (@AAPGujarat) June 4, 2016