फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal submits a false affidavit

केजरीवाल ने दाखिल किया है फर्जी हलफनामा!

Sat, 26 Apr 2014 09:14 AM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal submits a false affidavit

वाराणसी में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को हराने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


दरअसल, उनके खिलाफ नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र में दी गईं कुछ जानकारियों पर मौलिक भारत ट्रस्ट ने सवाल उठाए हैं।

ट्रस्ट की तरफ से नीरज सक्सेना और अनुज अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग दिल्ली में लिखित शिकायत कर केजरीवाल का वाराणसी से नामांकन रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में भी गलत शपथपत्र!

Kejriwal submits a false affidavit

आयोग को दी शिकायत में कहा गया है कि केजरीवाल ने दोबारा नामांकन में गलत शपथपत्र दाखिल किया है। इससे पूर्व दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी गलत शपथपत्र दाखिल किया था।

वाराणसी में 25 से 28 अप्रैल के बीच होने वाली शपथपत्रों की स्क्रूटनी के दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधि मौजूद रहकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।

उधर, आप के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से लगाए गए आरोप निराधार हैं। अगर शपथपत्र में गलत जानकारी दी गई होती तो नामांकन ही नहीं हो सकता था।

किन मुद्दों पर उठाए सवाल?

Kejriwal submits a false affidavit

शपथपत्र में संपत्ति कर के बारे में केजरीवाल और उनकी पत्नी की कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबकि दोनों आईआरएस अफसर रहे हैं। वाराणसी में दाखिल शपथपत्र में अरविंद ने खुद को पॉलिटिकल एक्टिविस्ट बताया है जबकि वह दिल्ली विधानसभा से एमएलए हैं।

वहीं, केजरीवाल ने रिश्तेदार से 11 लाख रुपये का ऋण दिखाया है लेकिन ऋण किससे लिया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि दिल्ली विधानसभा में दाखिल शपथपत्र में पत्नी का एसबीआई होमलोन से 30 लाख रुपये ऋण है, छह महीने बाद भी ऋण में कमी नहीं आई।

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा और वाराणसी में दाखिल शपथपत्रों में गुड़गांव स्थित पत्नी के फ्लैट का पता अलग-अलग दिया गया है।

विज्ञापन

पहले ही दर्ज है क्रिमिनल कंप्लेन

Kejriwal submits a false affidavit

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र पर पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर है।

इसके साथ ही कोर्ट ऑफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में शिकायत की गई थी, जिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेन 7 फरवरी 2014 को दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed