फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal spoke after compelet vipassana course- feeling fresh and energetic

विपश्यना कोर्स पूरा कर बोले केजरीवाल- ताजा और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं

Fri, 12 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Kejriwal spoke after compelet vipassana course- feeling fresh and energetic
arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विपश्यना कोर्स पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को केंद्र से बाहर निकलते उन्होंने पहला ट्वीट किया, ‘दस दिन का विपश्यना कोर्स करके लौट रहा हूं। 

विज्ञापन


मैं खुद को ताजा और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।’ केजरीवाल के बृहस्पतिवार रात तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। 

केजरीवाल के दस दिन बाद आए पहले ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर किसी ने उनके आने का स्वागत किया तो कुछ ने कहा कि आराम मिल रहा है तो दस दिन और चले जाएं। 

विज्ञापन

सीएम के आने के बाद लौटेगी सीयासी गर्मी

 Kejriwal spoke after compelet vipassana course- feeling fresh and energetic
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

वहीं किसी ने कहा कि ट्वीटर सूना-सूना लग रहा था। मुख्यमंत्री के काम पर लौटने के बाद एक बाद फिर राजधानी में सियासी गर्मी आने की उम्मीद है। 

केजरीवाल एक अगस्त को विपश्यना के लिए हिमाचल गए थे। इस बीच दिल्ली उच्च न्यायालय ने उपराज्यपाल को दिल्ली का बॉस बताने वाला आदेश दिया। 

उस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उपराज्यपाल ने डेढ़ साल के दौरान सरकार द्वारा लिए गए सभी ऐसे फैसले, आदेश, अधिसूचना की कॉपी अधिकारियों से मंगा ली जिसमें उनकी मंजूरी की जरूरत थी लेकिन नहीं ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed