{"_id":"595fa8ac4f1c1b01558b486e","slug":"kejriwal-seeks-ddca-records-hc-asks-jaitley-to-respond","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानहानि केस: केजरीवाल ने मांगा DDCA की बैठकों का ब्यौरा, HC ने जेटली को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि केस: केजरीवाल ने मांगा DDCA की बैठकों का ब्यौरा, HC ने जेटली को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
jaitley-kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली मानहानि मामले में वर्ष 1999 से 2014 के बीच डीडीसीए की बैठकों का ब्यौरा दिलवाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर अरुण जेटली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
संयुक्त रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता ने जेटली को 28 जुलाई तक इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। जेटली ने केजरीवाल व पांच अन्य आप नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया हुआ है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने दायर आवेदन में 1999 और 2014 के बीच हुई जनरल बॉडी और कार्यकारी समिति या दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) निदेशक मंडल द्वारा आयोजित बैठकों के ब्यौरे को समन करने की मांग की है। याची ने कहा कि वे 28 जुलाई व 31 जुलाई के दस्तावेज के जरिये जेटली से जिरह करना चाहते हैं।
विज्ञापन
जेटली के अधिवक्ता अमित महाजन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आवेदन सही तरीके से दायर नहीं किया गया और इसे उचित तरीके से दायर करने का निर्देश दिया जाए। केजरीवाल के अधिवक्ता ने माना कि आवेदन में कुछ गलती हुई है। लेकिन आवेदन को खारिज नहीं किया जा सकता।
इस मामले में केजरीवाल के अलावा आप नेता राघव चड्डा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेयी को आरोपी बनाया गया है। आप के नेताओं ने आरोप लगाया था कि डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में जेटली ने काफी अनियमितताएं बरती थीं।
जेटली ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए 10 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हाल ही में केजरीवाल के अधिवक्ता राम जेठमलानी द्वारा जिरह के दौरान कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर जेटली ने 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुकदमा दायर कर दिया था।