{"_id":"5dfabb8a8ebc3e87b070682d","slug":"kejriwal-said-those-who-were-losing-they-were-behind-riots-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का भाजपा पर करारा हमला, बोले- जो हार रहे, वे करवा रहे दिल्ली में दंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का भाजपा पर करारा हमला, बोले- जो हार रहे, वे करवा रहे दिल्ली में दंगे
Thu, 19 Dec 2019 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फैली हिंसा के लिए इशारों-इशारों में भाजपा को दोषी करार दिया है। केजरीवाल ने साफ कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) जीत रही है। दिल्ली में दंगे वही करा रहे हैं, जो हार रहे हैं। इसके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली में आप चुनाव जीत रही है। सवाल सिर्फ इस पर है कि सीटें 60 मिलेंगी या 70। ऐसे में जानबूझकर विपक्ष की तरफ से दिल्ली में जगह-जगह हिंसा फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह पिछले विधानसभा चुनाव में भी बवाना और त्रिलोकपुरी में हिंसा फैलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन दिल्ली के लोगों ने इस तरह की हिंसा को पूरी तरह खारिज कर दिया था, इस बार भी चुनाव से पहले हिंसा फैलाकर दिल्ली का अमन चैन खराब करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने अपील की कि दिल्ली के लोग इस तरह की ताकतों को शिकस्त दें। दिल्ली में शांति कायम रखें और इस तरह की कोशिश का विरोध करें। चुनाव के दौरान इन लोगों को जवाब दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि वह लोग रोज आरोप लगा रहे हैं कि यह सब आप वाले करवा रहे हैं। साथ ही सवाल भी किया कि आप ऐसा क्यों करवाएगी?
आप को इससे क्या हासिल होगा। इसका फायदा किसको मिल सकता है? यह स्पष्ट है कि हिंसा वही लोग फैला रहे हैं, जिनको इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। केजरीवाल ने कहा कि जो हार रहे हैं, वो दंगे करा रहे हैं। कौन दंगे करा सकता है, किसकी ताकत है दंगे कराने की, यह कहने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली के लोगों को शांति चाहिए। चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा दंगे करवाने में लगी है। 2015 के चुनाव से पहले भी त्रिलोकपुरी और बवाना में दंगे कराए गए थे, लेकिन दिल्ली की जनता ने पिछले चुनाव में भी भाजपा को दंगा करवाने का सबक सिखाया था, इस बार भी सिखाएगी। -मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री, दिल्ली